अरोड़ा पिता-पुत्र कल फिर होंगगे अदालत में पेश
संवाद सहयोगी बरनाला फार्मा कंपनी न्यूटेक हेल्थ केयर के मालिक पिता कृष्ण अरोड़ा व उनके बेटे को पेश किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:08 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बरनाला : फार्मा कंपनी न्यूटेक हेल्थ केयर के मालिक पिता कृष्ण अरोड़ा व उनके बेटे गौरव अरोड़ा को अदालत ने 23 सितंबर तक 14 दिनों के लिए जिला जेल बरनाला भेज दिया था। जिसके बाद 23 सितंबर यानी कल फिर अदालत में अगली सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा। गौर हो कि देश की राजधानी दिल्ली के नरेला निवासी 18 राज्यों में हर माह 15 से 20 करोड़ के ड्रग का धंधा चलाने वाले फार्मा कंपनी न्यूटेक हेल्थकेयर अरोड़ा पिता पुत्र कृष्ण अरोड़ा व बेटा गौरव अरोड़ा को पंजाब की बरनाला पुलिस द्वारा करीब 2 करोड़ 80 लाख प्रतिबंधित गोलियां 15 करोड़ की बरामद की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें