हलका भदौड़ आरक्षित से आप ने लाभ सिंह उगोके को उम्मीदवार घोषित किया
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को पंजाब के 30 नामों की घोषणा की।
संवाद सहयोगी, तपा बरनाला :
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को पंजाब के 30 विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों का घोषित कर दी है। जिसमें जिला बरनाला के रिजर्व हलका भदौड़ से लाभ सिंह उगोके को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
लाभ सिंह उगोके को उम्मीदवार घोषित करने से हलका भदौड़ के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी वर्कर व अन्य लोग लाभ सिंह लाभ सिंह का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। गौर हो कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में पिरमल सिंह धौला पर विश्वास जताते हुए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। उस वक्त भी टिकट लेने वाले उम्मीदवारों में लाभ सिंह का नाम सबसे ऊपर था किंतु पार्टी द्वारा पिरमल को टिकट देने पर भी लाभ सिंह ने विरोध जताने की बजाए पिरमल का साथ देकर आम आदमी पार्टी के प्रति वफादारी निभाकर मेहनत कर यह सीट पार्टी की झोली में डालने में पूर्ण सहयोग दिया था। पिरमल की बगावत ने मिली जिम्मेदारी
पिरमल द्वारा पार्टी से दो वर्ष बाद ही बगावत कर खैहरा के साथ उनके द्वारा बनाई नई पार्टी में चले गए। कुछ माह पहले ही खैहरा द्वारा अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया। जिनके पीछे ही आप पार्टी की तरफ से चुनाव जीत विधायक बने पिरमल भी कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी द्वारा लाभ सिंह को पहले सर्कल अध्यक्ष, फिर ब्लाक इंचार्ज बनाया गया था। एक वर्ष पहले ही पार्टी द्वारा लाभ सिंह को हलका भदौड़ का क्षेत्र इंचार्ज नियुक्त किया गया था। ईमानदार छवि के लाभ सिंह हलका भदौड़ के गांव उगोके के निवासी हैं। लाभ सिंह एक छोटा किसान आम आम व्यक्ति है। पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने पर लाभ सिंह उगोके ने पार्टी के सुप्रीमो अरविद केजरीवाल, पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान का आभार जताते कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। वह इस विश्वास पर खरे उतरते हुए हलके से बड़ी लीड से जीत दर्ज करके पार्टी की स्थिति को मजबूत कर पंजाब में सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे।