नौजवानों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना चाहिए: सैनी
आजाद हिद फौज सक्सेसर्स एसोसिएशन की ओर से प्रधान मनोहर सिंह सैनी की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर भंडारी पुल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : आजाद हिद फौज सक्सेसर्स एसोसिएशन की ओर से प्रधान मनोहर सिंह सैनी की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर भंडारी पुल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मीकांता चावला मुख्य तौर पर पहुंची। नेता जी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा लड्डू बांटे गए।
मनोहर सैनी ने कहा कि हर वर्ष नेता जी का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया जाता है। हमारे परिवारों ने नेता जी के साथ मिलकर देश की आजादी में अपना योगदान दिया है। उनके प्रयास से आज देश को आजादी मिली है। हमें इस आ•ादी का मान रखते हुए देश के नौजवानों को देशभक्ति का मार्ग दिखाना चाहिए। प्रदेश में शासित सरकार देश के महान सपूत की कुर्बानी को भूल चुकी है यहां तक की जिला प्रशासन को यह भी याद नही कि आज नेता जी का जन्मदिन है।
इस मौके पर रविदर कौर, बलवीर कौर, ज्ञान सिंह, गुरशरण सिंह बब्बर, लीला, विजय महेंदरू, त्रिलोक सिंह बेदी, तिलकराज, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह, कमल किशोर शर्मा, रविदर पाल, संदीप आदि उपस्थित थे।