Move to Jagran APP

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ नौजवान संघर्ष जत्था ने की रैली

नौजवान संघर्ष जत्था पंजाब की ओर से अनाज मंडी जंडियाला गुरु में रैली की गई। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान व मजदूर शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 05:00 AM (IST)
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ नौजवान संघर्ष जत्था ने की रैली
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ नौजवान संघर्ष जत्था ने की रैली

जासं, अमृतसर : नौजवान संघर्ष जत्था पंजाब की ओर से अनाज मंडी जंडियाला गुरु में रैली की गई। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान व मजदूर शामिल हुए। इस रैली का उद्देश्य कृषि सुधार कानून रद करवाने, किसान संघर्ष में युवकों की शमूलियत को बढ़ाना, दीप सिद्धू, इकबाल सिंह, रणजीत सिंह समेत गिरफ्तार किए गए युवाओं को रिहा कराने, लक्खा सिधाना समेत साथियों पर दर्ज मामलों को रद कराने था। रैली को संबोधित करते हुए राजविदर सिंह रायखाना बठिडा, वरिदर सिह, नोबलजीत सिंह बुल्लोवाल, गुरलाल सिंह, सुखराज सिंह वेरका, हरप्रीत सिंह बबलू और तजिदर सिंह चंदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कृषि कानून कारपोरेट घरानों को फायदा और किसान मजदूर को बर्बाद करने वाले हैं। इसलिए वह इसे रद करवाकर रहेंगे और केंद्र सरकार को इसे हर हाल में रद करना ही होगा। इस मौके पर बापू हरदीप सिंह डिबडिबा, बापू गुरचरण सिंह, वकील मुबीन फारूकी, जगसीर सिंह जग्गी, कंवलजीत सिंह जोधानगरी मौजूद थे। एक दिन पहले दिल्ली मोर्चे के लिए जत्था गया

loksabha election banner

इससे एक दिल पहले ही कृषि कानून रद करवाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए किसान-मजदूर जत्थेबंदियों का जत्था रवाना हुआ था। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा, हरप्रीत सिंह सिधवां की अगुआई में जत्था रवानगी मौके किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। इस मौके पर सतनाम सिंह मानोचाहल, अजीत सिंह चंबा, फतेह सिंह पिद्दी, दयाल सिंह मीयांविंड, हरभिंदर सिंह कंग, जवाहर सिंह टांडा, मनजिंदर सिंह गोहलवड़, दिलबाग सिंह पहूविंड, कुलवंत सिंह भैल, तरसेम सिंह धारीवाल, गुरभेज सिंह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.