Move to Jagran APP

कामकाजी महिलाएं अपने अधिकारों के लिए हों एकजुट : अमरजीत कौर

अमरजीत कौर अमृतसर में आयोजित एक जन सभा को संबोधित कर रही थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 12:32 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 12:32 AM (IST)
कामकाजी महिलाएं अपने अधिकारों के लिए हों एकजुट : अमरजीत कौर
कामकाजी महिलाएं अपने अधिकारों के लिए हों एकजुट : अमरजीत कौर

जागरण संवाददाता, अमृतसर : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक की राष्ट्रीय सचिव व भाकपा की राष्ट्रीय कौंसिल की सदस्य अमरजीत कौर ने कहा कि देश भर में घरेलू कामकाजी महिलाओं के अधिकारों का खुलेआम शोषण हो रहा है। यह शोषण पंजाब में ही नहीं बल्कि देश भर में प्रत्येक राज्य में हो रहा है। इसके लिए संगठन ने इन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागृत करने का फैसला लिया है। अमरजीत कौर अमृतसर में आयोजित एक जन सभा को संबोधित कर रही थी। यह रैली गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के समाने स्थित ग्राउंड में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय सचिव बबली रावत ने भी अपने विचार पेश किए।

loksabha election banner

अमरजीत कौर ने कहा कि आज घरेलू मजदूरी एक इंडस्ट्री का रूप धारण कर चुकी है। इसके बावजूद इन महिलाओं के उपर श्रम कानून को लागू नहीं किया जा रहा है। इन महिलाओं को कई ढंगों से आर्थिक, समाजिक व शरीरिक शोषण तक होता है। हक के लिए आवाज उठाने व शोषण के खिलाफ बोलने वाली वर्करों को काम से हटा दिया जाता है। जो पूरी तरह मानवीय अधिकारों को उल्लंघन है।

संगठन की नेता बबली रावत, भाकपा के राज्य सचिव बंत सिंह बराड़ व पूर्व विधायक हरदेश अर्शी ने कहा कि गांवों में कृषि मजदूरी खत्म होने के कारण यह महिलाएं बड़ी संख्या में कस्बों व शहरों की तरफ पलायन कर गई है। दुख की बात यह है कि इन महिलाओं को उनके श्रमिक अधिकार नहीं मिल रहे है। सरकार ने इस महिलाओं के कल्याण के लिए बोर्ड बना दिया है। इनकी पंजीकरण भी शुरू हो गया है। परंतु नियमों के अनुसर इनको मेहनताना नहीं मिलता।

भाकपा नेता अमरजीत सिंह आसल, नरिदर कौर सोहल, दसविद कौर, गुरनाम कौर ने कहा कि अशिक्षित होने के कारण यह महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा पाती। अगर आज यह महिलाएं एक जुट होकर मैदान में न आई तो इनके अधिकारों का शोषण थमेगा नहीं। अमृतसर में 23 सितम्बर को आयोजित की जा रही कांफ्रेस के दौरान एक देश व्यापी टीम चुनी जाएगी। जो घरेलू कामकाजी महिलाओं की मांगों को लेकर देश व्यापी आंदोलन को संगठित करेगी।

पंजाब सरकार के प्रतिनिधि व विधायक डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि पंजाब सरकार कामकाजी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। इन महिलाओं के कल्याण की योजनाओं को बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है। इस दौरान लखबीर सिंह निजामपुरा, विजय कपूर, बलदेव सिंह वेरका आदि ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.