पंजाब में महिलाएं भी कर रहीं ट्रैक्टर मार्च के लिए प्रैक्टिस, अमृतसर में ट्रैक्टर चलाती नजर आईं
Farmers Protest पंजाब के किसान हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर काफी संख्या में भाग ले रहे थे। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी है। किसान अब 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए पंजाब के अमृतसर में कुछ महिलाएं ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास करती नजर आईं।
अमृतसर, जेएनएन/एएनआइ। Farmers Protest: पंजाब के किसान केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ काफी मुखर हैं और हरियाणा-दिल्ली पर काफी संख्या में शामिल हो रहे हैं। इस बीच किसानों ने 26 जनवरी को टैक्टर मार्च का ऐलान किया है और इसके लिए 7 जनवरी को इसका अभ्यास भी किया था। 26 जनवरी के टैक्टर मार्च के लिए पंजाब में किसान तैयारियां कर रहे हैं। इसमें महिलाएं भी आगे आ रही हैं। अमृतसर में कुछ महिलाएं इस मार्च के लिए टैक्टर चलाने का अभ्यास कर रही हैं।
7 जनवरी को पंजाब के किसान काफी संख्या में टैक्टर मार्च के अभ्यास में भाग लिया था। पंजाब से टैक्टरों में किसान सिंघू बार्डर तक पहुंचे थे। इसके बाद शुक्रवार को अमृतसर में ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास करती नजर आईं। ये महिलाएं 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने के लिए ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास कर रही हैं।
अमृतसर में ट्रैक्टर चलाने की प्रैक्टिस करतीं महिलाएं। (एएनआइ)
एक महिला हरमनदीप कौर ने बताया, 'हमें बताया गया है कि 26 जनवरी को परेड में ट्रैक्टर मार्च निकालना है, इसलिए हम ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास कर रहे हैं।' इन महिलाओं का कहना है कि वे इस टैक्टर मार्च के लिए तैयारी कर रही हैं और इसमें जरूर शामिल होंगी। हम 26 जनवरी से पहले ट्रैक्टर चलाने में माहिर हो जाएंगी।
अमृतसर में ट्रैक्टर मार्च के बारे में जानकारी देतीं महिलाएं। (एएनआइ)
इन महिलाओं का कहना है कि किसानों की मांगें एकदम सही हैं और केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को बिना देर किए मान लेना चाहिए। वे आंदोलनकारी किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में शामिल होने को पूरी तरह तैयार हैं। उनका कहना है कि पंजाब के किसानों के लिए खेती सब कुछ है और उनको कृषि कानूनों से आशंकाएं हैं तो केंद्र सरकार को इसे वापस ले लेना चाहिए।
इंटरनेट मीडिया पर इन महिलाओं की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर अपनी टिप्पणियां भी हैं। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर मार्च का समर्थन किया है तो कई लोगों ने इस पर आपत्तियां जताई हैं और सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में बनाया ऊंचा मुकाम, लेकिन पंजाब में बसा रहा दिल, आज हैं डेढ़ हजार बेटियों के पिता
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें