Move to Jagran APP

पति से झगड़े के बाद महिला के डॉक्टर से बन गए संबंध, फिर जो हुआ उससे गंवा बैठी जान

पति से झगड़े के बाद महिला के डॉक्टर से संबंध बन गए। गर्भवती होने पर वह गर्भपात कराने लगी तो उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 01:38 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 02:39 PM (IST)
पति से झगड़े के बाद महिला के डॉक्टर से बन गए संबंध, फिर जो हुआ उससे गंवा बैठी जान
पति से झगड़े के बाद महिला के डॉक्टर से बन गए संबंध, फिर जो हुआ उससे गंवा बैठी जान

जेएनएन, अमृतसर। एक महिला पति से झगड़ा होने के घर से अलग रहने लगी। इस दौरान महिला के एक झोला छाप डॉक्टर से शारीरिक संबंध बन गए। इसके कारण वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर डॉक्टर उसका गर्भपात करने लगा, लेकिन इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

महिला के पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक उनकी बेटी पति से झगड़ा कर सुल्तानविंड रोड इलाके में किराये का घर लेकर रह रही थी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात डॉ. मान सिंह के साथ हुई थी। डॉक्टर चब्बा गांव में क्लीनिक चलाता था।

बताया जा रहा है कि पति से अलग रहने के दौरान महिला की डॉक्टर मान सिंह के साथ दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर साथ-साथ रहने लगे और उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई। इस पर डॉक्टर ने उसे गर्भपात कराने को कहा। डॉक्टर महिला का खुद गर्भपात कराने लगा, लेकिन इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत से डॉक्टर घबरा गया। डॉक्टर ने पुलिस और परिवार को जानकारी देने के बजाय महिला के शव को कपड़े में लपेटकर शव सुल्तानविंड रोड स्थित शहीद उधम सिंह नगर इलाके में स्थित खाली मैदान में फेंक दिया। बी डिवीजन थाने की पुलिस ने कोट मित्त सिंह निवासी डॉ. मान सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, गर्भपात करने, शव खुर्दबुर्द करने और साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.