Move to Jagran APP

अटारी सीमा के पास पाकिस्तानी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा बार्डर

अटारी सीमा के नजदीक एक पाकिस्तानी हिंदू महिला ने बचे को जन्म दिया। खास बात यह उसका नाम बार्डर रख दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 10:28 AM (IST)
अटारी सीमा के पास पाकिस्तानी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा बार्डर
अटारी सीमा के पास पाकिस्तानी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा बार्डर

जासं, अमृतसर: अटारी सीमा के नजदीक एक पाकिस्तानी हिंदू महिला ने बच्चे को जन्म दिया। खास बात यह उसका नाम बार्डर रख दिया। यह महिला उन 99 पाकिस्तानी नागरिकों के दल में शामिल है जो अटारी बॉर्डर के बाहर रैन बसेरा में बैठे हैं। यह पाकिस्तानी नागरिक भारत में लाकडाउन लगने के पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आए थे।

loksabha election banner

वतन लौटने के इंतजार में अटारी सीमा के बाहर रैन बसेरा में रह रही पाकिस्तानी हिंदू महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया है। गाव अटारी के आसपास के लोगों ने जहा इस महिला को मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई और हर तरह से मदद की। भारत में लाकडाउन लगने से पहले यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आए 99 पाकिस्तानी नागरिक अभी यहीं फंसे हैं। कोरोना की वजह से वे अपने वतन नहीं लौट पा रहे। करीब 71 दिन पहले यह पाकिस्तानी नागरिक वतन लौटने के लिए राजस्थान सहित देश के अन्य प्रदेशों से अटारी सीमा पर पहुंचे थे, क्योंकि इनके पास अटारी सीमा सड़क रास्ते से पाकिस्तान लौटने की इजाजत नहीं है तो पाक रेंजर्स ने इनको लेने से मना कर दिया।

अटारी सीमा के नजदीक ही यह पाकिस्तानी दिन रात व्यतीत कर रहे हैं। पाकिस्तानी नागरिकों में निंबू बाई नामक महिला गर्भवती थी और वह यहीं आस-पास के डाक्टरों से जाच करवा रही थी। दो दिसंबर को अचानक ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, तो आसपास के गाव की महिलाएं उसकी मदद के लिए वहा पहुंच गई। गाव के लोगों ने जहा तुरंत उसे मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई, वहीं उनकी जरूरत के अनुसार सामान भी दिया। पाकिस्तानी महिला ने भारत में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

नवजन्मे बच्चे के पिता बालम राम ने बताया कि कोरोना वायरस तथा इमीग्रेशन दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से उन्हें यहा रुकना पड़ा। उनकी पत्नी ने बच्चे ने जन्म दिया है। बच्चे का जन्म अटारी बार्डर के नजदीक हुआ है तो उन्होंने इसका नाम बार्डर रख दिया है। बच्चे के बड़ा होने पर उसे उसके बॉर्डर नाम रखे जाने के हालातों के बारे बताया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.