Move to Jagran APP

कुश्ती खिलाड़ी हीरा की मौत का राज खुला, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

कुश्ती खिलाड़ी हीरा सिंह की मौत का राज खुल गया है। हीरा की मौत स्वाभाविक नहीं थी। आरोप है कि उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 12:52 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 12:53 PM (IST)
कुश्ती खिलाड़ी हीरा की मौत का राज खुला, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
कुश्ती खिलाड़ी हीरा की मौत का राज खुला, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

जेएनएन, अजनाला/अमृतसर। कंबो थानांतर्गत पड़ते जेठूवाल गांव के कुश्ती खिलाड़ी हीरा सिंह की मौत का राज खुल गया है। हीरा सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित महिला ने 23 मई को शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने अब महिला व उसके आशिक पर हत्या और शव खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

loksabha election banner

जेठूवाल गांव निवासी सुखवंत सिंह के बयान पर कंबो पुलिस ने उसकी बहू और आशिक चरणजीत सिंह को नामजद कर लिया है। सुखवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हीरा सिंह गांव के कुश्ती का अच्छा खिलाड़ी था। 12 साल पहले बेटे की शादी गुरदासपुर के गडिया गांव निवासी अमनदीप कौर से शादी हुई थी। इस बीच गांव का ही चरणजीत सिंह दुबई से लौट आया। हीरा सिंह की 10 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है।

चरणजीत ने उनके घर आना जाना शुरू कर दिया। वह परिवार को झांसा देने लगा कि वह हीरा सिंह और उसके सारे परिवार को अपने साथ विदेश ले जाएगा। सुखवंत सिंह ने बताया कि इस बीच उनकी बहू और चरणजीत सिंह के अवैध संबंध स्थापित हो गए। बेटे ने कई बार दोनों को समझाया था, लेकिन नहीं मानने पर परिवार में झगड़ा रहने लगा।

22 मई की रात चरणजीत सिंह उनके घर आया था। देर रात तक उनके घर की ऊपरी मंजिल पर रहा। सुखवंत सिंह ने बताया कि 23 मई की सुबह उन्होंने देखा कि उनके बेटे हीरा सिंह की मौत हो चुकी थी। परिवार ने आशंका जताई थी कि हीरा सिंह की जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। आरोपित बहू ने अपने सगे संबंधियों के साथ पुलिस को शिकायत दिए बगैर पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.