वल्ला सब्जी मंडी यूनियन के चुनाव का बिगुल बजा
अमृतसर की सबसे बड़ी फल व सब्जियों की मंडी वल्ला सब्जी मंडी के दुकानदारों की बनी यूनियन फ्रूट एंड वेजीटेबल मर्चेंट यूनियन के चुनाव 24 मार्च को होने जा रहे है।
कमल कोहली, अमृतसर : अमृतसर की सबसे बड़ी फल व सब्जियों की मंडी वल्ला सब्जी मंडी के दुकानदारों की बनी यूनियन फ्रूट एंड वेजीटेबल मर्चेंट यूनियन के चुनाव 24 मार्च को होने जा रहे है। चुनाव की घोषणा होने के साथ ही मंडी में दो ग्रुप सरगर्म हो गए है। दो साल के बाद यूनियन के चुनाव की घोषणा के साथ ही यूनियन के सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सरगर्म हो गए है।
चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए यूनियन के महासचिव जतिदर खुराना को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। 20 मार्च को यूनियन के प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे तथा 22 मार्च को नाम वापस लिए जाएंगे। 24 मार्च को सब्जी मंडी वल्ला में सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।
चुनाव अधिकारी द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है तथा सभी सदस्यों को नियम व हिदायतें का एजेंडा दे दिया गया है। पर मंडी के एक ग्रुप ने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया सही ढंग से नहीं हो रही है। यूनियन के प्रधान चरणजीत सिंह बतरा का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव करवाए जा रहे है। जिसके लिए सदस्यों से चंदा भी लिया जाता है।
यूनियन के पूर्व प्रधान ने कहा कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिदर सिंह प्रिथी ने कहा कि कई सदस्यों को कोई भी एजेंडा नहीं दिया गया है तथा न ही पिछले दो साल से उनके पास कोई चंदा लेने के लिए आया है। सिर्फ चुनाव की घोषणा ही की गई है। इसमें कब फार्म भरे जाने है। कितने हस्ताक्षर करेंगे, जमानती राशि कितनी होगी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। तानाशाही रवैये के कारण यह चुनाव घोषित कर दिए गए है। इस संबंध में प्रीजाइडिग अधिकारी को शिकायत भी की गई है पर उन्होंने इस बारे कोई भी निर्णय नहीं लिया है। इसलिए मजबूर होकर कुछेक सदस्य अपनी एक नई यूनियन बनाने के मूड़ में है।
इस अवसर पर कश्मीर सिंह, जसपाल सिंह सेठी, सुरिदर बिद्रा, हरदयाल सिंह बाजवा, सुखमीत सिंह, अमनप्रीत सिंह भी शामिल है।
दूसरी तरफ यूनियन के महासचिव व चुनाव अधिकारी जतिदर खुराना ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के संबंध में सभी को एजेंडा व वाट्सएप के जरिये अवगत करवा दिया गया है। इसके अलावा इस बारे समाचार भी प्रकाशित करवाए गए है। पर कुछेक सदस्य जिन्होंने कभी यूनियन को चंदा नहीं दिया वह जानबूझ कर गलत प्रचार करने मे लगे हुए है। चुनाव अपने निर्धारित समय पर होगा। लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने का अधिकार रखता है। यूनियन के सिर्फ पंजाब प्रधान के ही चुनाव करवाए जाते है। शेष कमेटी को चुनने का अधिकार पंजाब को होता है। जो सदस्य गलत बयानबाजी कर रहे है वो गत दिनों मीटिग में भी शामिल हुए थे।
गलत बयानबाजी से यूनियन बदनाम होती है : प्रधान चरणजीत
प्रधान चरणजीत सिंह बतरा ने बताया कि गलत बयानबाजी से यूनियन बदनाम होती है। लोकतंत्र में अगर कोई भी सदस्य खड़ा होना चाहता है। उसे पूरा अधिकार है। गलत बयानबाजी करना निदनीय है।