प्रतिबंधित दवाई की तस्करी वाले दो काबू
प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
डीसीपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि 28 अप्रैल को भगतांवाला के पास एक ट्रांसपोर्ट गोदाम से प्रतिबंधित चार लाख गोलियां बरामद की थी। यह खेप उक्त आरोपितों के इशारे पर ही वहां पहुंची थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को धर लिया। आरोपितों की पहचान मजीठा रोड स्थित नेहरू कॉलोनी निवासी लखनपाल सिंह उर्फ लव उर्फ मुकेश यादव और मजीठा रोड के शास्त्री नगर निवासी सिमरतपाल सिंह उर्फ सिम्मू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के धारीवाल निवासी नवल सूद और अमरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।