Move to Jagran APP

आज भक्तजन मनाएंगे नाग पंचमी

आज शनिवार को नाग पंचमी है। इस दिन जो भी भक्त भगवान शिव के दरबार में चांदी व तांबे का नाग नागिन का जोड़ा समर्पित करते है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 11:29 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 11:29 PM (IST)
आज भक्तजन मनाएंगे नाग पंचमी
आज भक्तजन मनाएंगे नाग पंचमी

संवाद सहयोगी, अमृतसर : आज शनिवार को नाग पंचमी है। इस दिन जो भी भक्त भगवान शिव के दरबार में चांदी व तांबे का नाग नागिन का जोड़ा समर्पित करते है। उनको भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।

loksabha election banner

श्री राम दरबार टुंडा तालाब के प्रभु भगत सतनाम ढींगरा ने बताया कि सावन माह में रखे जाने वाले व्रतों की विशेष महत्ता है। नाग पंचमी वाले दिन स्वर्ण, चांदी, मिट्टी, तांबे का पांच फन वाला सुंदर नाग बना कर पूजा करनी चाहिए। अपने घरों के द्वार के दोनों तरफ गोबर से बड़े बड़े नाग बनाए जाएं। उनकी पूजा करनी चाहिए। उसके बाद ब्राह्मणों की खीर का भोजन करवाएं। नाग पंचमी के गुप्त उपाय करने से एक वर्ष तक राहु केतु योग शांत हो जाते है। नाग पंचमी को कोई ऐसा शिवलिंग ढूंढो जिसके ऊपर नाग न चढ़ा हो एक तांबे का नाम लेकर मूल मंत्र का पाठ करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.