गुमटाला, नंगल मेहता और मजीठा स्कूल सर्वश्रेष्ठ
शिक्षा विभाग ने पंजाब के सभी 22 जिलों में एक-एक सर्वश्रेष्ठ मिडिल एक सर्वश्रेष्ठ हाई और एक सर्वश्रेष्ठ सीसे स्कूल चयनित किया है।
संवाद सहयोगी, अमृतसर: शिक्षा विभाग ने पंजाब के सभी 22 जिलों में एक-एक सर्वश्रेष्ठ मिडिल, एक सर्वश्रेष्ठ हाई और एक सर्वश्रेष्ठ सीसे स्कूल चयनित किया है। अमृतसर जिले के तीन स्कूलों को भी इस सूची में जगह मिली है। इनमें सरकारी सीसे स्कूल मजीठा, सरकारी हाई स्कूल गर्ल्स नंगल मेहता और मिडिल स्कूल गुमटाला शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ स्कूल का चुनाव सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों, इमारत के रख-रखाव और स्टाफ की कार्यशैली आदि के निरीक्षण के बाद दिए गए नंबर के आधार पर किया गया। उक्त तीनों स्कूल इन सभी मापदंडों में खरे उतरे हैं। मिडिल स्कूल को अवार्ड के रूप में 90,909 रुपये, हाई स्कूल को 1,36,000 लाख और सीसे स्कूल को 2,27,272 रुपये भी जारी किए गए हैं।
डीईओ सेकेंडरी सतिदरबीर सिंह ने कहा कि स्कूल के पिछल साल का परिणाम, स्टूडेंट्स की व्यक्तिगत साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां, साफ सफाई, बिल्डिग की संभाल, स्टाफ की कार्यशैली, स्कूल का वातावरण जांचा गया है। लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए स्कूल की ओर से चलाए गए अभियानों को भी परखा गया है। पूरा साल विद्यार्थियों की उपस्थिति को भी देखा गया है।