महिला समेत तीन की मौत, 41 पाजिटिव
कोरोना संक्रमित तीन लोगों ने शनिवार को दम तोड़ दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर: कोरोना संक्रमित तीन लोगों ने शनिवार को दम तोड़ दिया। मृतकों में दविदर नगर निवासी 55 वर्षीय शख्स, रामनगर कालोनी निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग व मजीठा एवेन्यू काले रोड छेहरटा निवासी 50 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं शनिवार को 41 पाजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 29 कम्युनिटी से हैं, जबकि 12 कांटेक्ट से। राहत भरी खबर यह है कि अब अमृतसर में एक्टिव केस 275 शेष हैं। शनिवार को 18 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें