श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया
श्री गुरु गोबिद सिंह महाराज जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिम में कार्यकर्म करवाया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : श्री गुरु गोबिद सिंह महाराज जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह, गुरुद्वारा बाबा शोभा सिंह और गुरुद्वारा बाबा संगत सिंह में कीर्तन दरबार श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्षद विकास सोनी मुख्य रूप में पहुंचे। सोनी ने श्री गुरु ग्रंथ साहब जी का आशीर्वाद लिया वहीं कहा कि हम सभी को इसी तरह मिलजुल कर अपने गुरु साहिबान को याद रखते हुए, धार्मिक समागम करवाते रहना चाहिए। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को अपने गुरु साहिबान द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की शिक्षा मिलती रहे। इस मौके सरदार परमजीत सिंह चोपड़ा, लखविदर सिंह लक्खा, द्वारकादास, हरदीप सिंह तुंग, अमरजीत सिंह, रमण विर्क, संदीप महाजन, शोभित बब्बर, प्रधान हरप्रीत कौर, नरिदर कौर, राज कौर, मिटू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
उधर, श्री गोइंदवाल साहिब में खालसा पंथ के सिर्जणहार श्री गुरु गोबिद सिंह जी की 355वीं जयंती पर गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब में धार्मिक दीवान सजाए गए। सारा दिन गुरु के लंगर का प्रवाह चलता रहा। दूर-दूर से आई संगत ने गुरु घर माथा टेककर सरबत के भले लिए अरदास की।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। उपरांत पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन सजाया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुनहरी पालकी साहिब में सजाकर फूलों की वर्षा की गई। मैनेजर जगजीत सिंह सांघरा, हेड ग्रंथी गुरमुख सिंह ने पांच प्यारों को सम्मानित करते श्री गुरु गोबिद सिंह जी 355वीं जयंती की बधाई देते कहा कि पूरा सरबंस सिख कौम पर निछावर करने वाली सिख कौम की महान शख्सियत की कुर्बानी की दुनिया भर में मिसाल नहीं मिलती। इस मौके पर मक्की और सरसो के साग का लंगर लगाया गया। शिरोमणि कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य बलविदर सिंह वेईपुई, गुरबचन सिंह करमूवाला, शिअद नेता कुलदीप सिंह औलख, कांशी राम चंद, कुलदीप सिंह लाहौरिया, रमनदीप सिंह भरोवाल, भूपिदर सिंह टीटू, चंद सिंह, जतिदर सिंह बावा ने नगर कीर्तन का स्वागत करते गुरु जी की जयंती की बधाई दी।