जांच कमेटी ने महिला के बयान दर्ज किए
गुरु नानक देव अस्पताल में मरीज के साथ आई महिला अटेंडेंट से हुई छेड़छाड़ के मामले की शनिवार को जांच शुरू की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 12:24 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 12:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : गुरु नानक देव अस्पताल में मरीज के साथ आई महिला अटेंडेंट से हुई छेड़छाड़ के मामले की शनिवार को जांच शुरू की गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. वीणा चतरथ व डॉ. संजीव कोहली ने जांच की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने कहा कि अस्पताल में कार्यरत दर्जा चार कर्मचारी तिलकराज उसे सस्ती दवा दिलाने के नाम पर सुनसान जगह पर ले गया और छेड़छाड़ की। महिला के बयान दर्ज किए गए, लेकिन जांच प्रक्रिया में दर्जा चार कर्मचारी शामिल नहीं हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें