सुरिदर दुग्गल एक बार फिर आल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के उपप्रधान बने
। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरिदर दुग्गल एक बार फिर आल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के उपप्रधान और नार्थ इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान चुने गए।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरिदर दुग्गल एक बार फिर आल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के उपप्रधान और नार्थ इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान चुने गए। आल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के इस समय 8.5 लाख से अधिक सदस्य हैं। दिल्ली के कमल मल्होत्रा सचिव बने। सुरिदर दुग्गल पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान भी हैं। सुरिदर दुग्गल ने बताया कि उनकी संस्था केमिस्टों के हक में हमेशा आवाज बुलंद करती आई है और भविष्य में केमिस्टों के लिए लड़ती रहेगी। जल्द ही पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मीटिंग जनवरी 2021 में बुला कर इन दोनों विषयों पर निर्णय लेगी। केमिस्ट देश के लिए कोरोना की वैक्सीन के वितरण के लिए केंद्र व पंजाब सरकार से सहयोग के लिए तैयार है। जगबीर बब्बू बने भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रेस सचिव झब्बाल में भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) अध्यक्ष जतिंदर सिंह और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने जगबीर सिंह बब्बू गंडीविंड को जिले का प्रेस सचिव नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह गंडीविंड ने इस नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को सफल बनाने लिए जिले भर के गांवों में जगबीर सिंह बब्बू लगातार संपर्क बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन में जरूरत पड़ने पर किसानों की हर संभव सहायता की जाएगी। कृषि सुधार कानूनों के रद होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सुखजीत सिंह बुर्ज, जसबीर सिंह चीमा, विरसा सिंह चाहल, परगट सिंह ढाला, फतेह सिंह लहिया, बलजीत सिंह पटवारी और सूबेदार जसबीर सिंह ने जगबीर सिंह बब्बू को सम्मानित किया।