Move to Jagran APP

सुखबीर बादल ने किया देश के किसानों के साथ धोखा : ढींडसा

अकाली दल के नेता व पूर्व वित मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने किसानों के साथ धोखा किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 10:57 PM (IST)
सुखबीर बादल ने किया देश के किसानों के साथ धोखा : ढींडसा
सुखबीर बादल ने किया देश के किसानों के साथ धोखा : ढींडसा

संवाद सूत्र, गोइंदवाल साहिब : अकाली दल के नेता व पूर्व वित मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि केंद्र में हरसिमरत कौर बादल का मंत्री पद बचाने के लिए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने देश के किसानों के साथ धोखा किया है। इस धोखे से अवगत होते हुए भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बेबस साबित हो रहे है।

loksabha election banner

पार्टी नेता अमरपाल सिंह खैहरा के आवास पर पहुंचे पूर्व वित मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि देश का किसान केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के तहत आर्थिक तंगी का शिकार हो चुका है। फसलों की एमएसपी के मामले में कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडी एक्ट में संशोधन करके फसलों की खरीद पर मंडी से बाहर प्राइवेट व्यापारियों से भी मार्केट कमेटी फीस वसूलनी चाहिए। ढींडसा ने कहा कि किसान विरोधी एक्ट पर बादल परिवार की चुप्पी साबित करती है कि हरसिमरत कौर बादल को केंद्र में मंत्री पद बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दरियाई पानी के मामले में पंजाब को उसका हक मिलना चाहिए। इस मौके अमरपाल सिंह खैहरा ने कहा कि बादल और कैप्टन परिवार की दोस्ती कारण प्रदेश पिछड़ चुका है। इस मौके भाई मोहकम सिंह, दलजीत सिंह लालपुरा, सतनाम सिंह मनावां, वरिदरपाल सिंह, हरदेव सिंह गिल, बलजिंदर सिंह बाबा बकाला, कुलदीप सिंह, तजिंदर सिंह बाठ, गुरदयाल सिंह नागोके, मुखत्यार सिंह गिल कलेर, साधा सिंह गोइंदवाल साहिब, सुखदेव सिंह लाहौरिया, शहनाज विरक, हरसिमरतपाल सिंह, रौकी बदेशा, आत्मजीत सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.