Move to Jagran APP

सिद्धू ने ढहा सत्ताधारी गठबंधन दुर्ग, मजीठिया को छोड़ सब चित्त

जिले की 11 विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी अकाली भाजपा गठबंधन का दुर्ग सिद्धू ने ढह ही दिया।

By Ankit KumarEdited By: Published: Sun, 12 Mar 2017 01:12 PM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2017 01:22 PM (IST)
सिद्धू ने ढहा सत्ताधारी गठबंधन दुर्ग, मजीठिया को छोड़ सब चित्त
सिद्धू ने ढहा सत्ताधारी गठबंधन दुर्ग, मजीठिया को छोड़ सब चित्त

अमृतसर, [विपिन कुमार राणा]। जिले की 11 विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी अकाली भाजपा गठबंधन का दुर्ग सिद्धू ने ढह ही दिया। गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया को छोड़कर सरकार के दोनों मंत्री अनिल जोशी और गुलजार सिंह रणीके जहां कांग्रेस की आंधी के सामने नहीं टिक पाए, वहीं हैटिक के लिए मैदान में डटे सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे अमरपाल सिंह बोनी भी हार गए।

loksabha election banner


11 विधानसभा सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने कब्जा किया। जबकि 2012 के चुनाव में मात्र 3 सीटें ही कांग्रेस के खाते में आई थी। 1भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू की पारी पूर्वी हलके में भी धुंआदार रही। चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचार रहे सिद्धू ने जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने पुराने चेले भाजपा के राजेश हनी को 42,809 मतों से हराया। जिले में सबसे कम वोटों पर जीत भी कांग्रेस के राजासांसी के प्रत्याशी सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने ही दर्ज की। उन्होंने गठबंधन सरकार में प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन रहे वीर सिंह लोपोके को 5,727 मतों से पराजित किया। कैबिनेट मंत्री मजीठिया अपनी हैटिक बनाने में सफल रहे। उन्होंने कांग्रेसी प्रतिद्वंदी सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया को 22,884 मतों से पराजित किया।

यह भी पढ़ें : Punjab Election Results 2017: भाजपा को ले डूबी धड़ेबंदी, 15 साल बाद फिर 3 पर अटकी


चौथी बार जीत के लिए मैदान में उतरे कैबिनेट मंत्री रणीके अपने प्रतिद्वंदी तरसेम सिंह डीसी से 10,202 मतों से हार गए। हैटिक की चाह में डटे कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंदी सुनील दत्ती से 14,067 से हार गए। सरकार में सीपीएस रहे बोनी को भी अजनाला में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। वे कांग्रेसी के हरप्रताप सिंह से 18,713 वोटों से हारे और हैटिक से चूक गए। बाबा बकाला और जंडियाला गुरु से अकाली दल को प्रत्याशी बदलना महंगा पड़ा। जंडियाला गुरु से विधायक बलजीत सिंह जलालउसमा की जगह मैदान में उतारे गए डॉ. दलबीर सिंह वेरका को कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी ने बुरी तरह हराया। उनको 18,422 मतों से हराया। दूसरी तरफ बाबा बकाला से विधायक मनजीत सिंह मन्ना के जगह चुनाव लड़े मलकीयत सिंह एआर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 6,587 मतों की लीड से संतोख सिंह भलाई पुर पहले स्थान पर रहे, जबकि दूसरे स्थान पर आप के दलबीर सिंह ढोंग रहे।

यह भी पढ़ें : Punjab Election Results 2017: कहां से कौन जीता, देखें विजेताओं की सूची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.