सवलेश बने राष्ट्रीय बिहार विकास मंच जवाहर नगर यूनिट के प्रधान
राष्ट्रीय बिहार विकास मंच की बैठक चेयरमैन राम साहनी की अध्यक्षता में बटाला रोड पर हुई।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : राष्ट्रीय बिहार विकास मंच की बैठक चेयरमैन राम साहनी की अध्यक्षता में बटाला रोड पर हुई। बैठक में प्रवासी भाइचारे को आ रही समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। इस दौरान मुख्य रूप से शामिल हुए संगठन के महामंत्री अर्जुन यादव ने कहा कि लाकडाउन के कारण जो प्रवासी श्रमिक अपने राज्य लौट गए थे, वह वापस गुरु नगरी लौटने शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय यूनिट जवाहर नगर के सदस्यों का चुनाव किया, जिसमें सर्वसम्मति से सवलेश कुमार को प्रधान, राम प्रवेश यादव उपाध्यक्ष, रमेश सिंह महामंत्री, लालमोहन सिंह यादव उप महामंत्री, रामप्रवेश सिंह चेयरमैन, वरेंदर यादव सूचना मंत्री नियुक्त किया। इस दौरान राजाराम, उमेश यादव व उमा शंकर ने नवनियुक्त सदस्यों को सम्मानित किया।