संध्या सिक्का बनी फुलकारी वीमेन आफ अमृतसर की प्रधान
अमृतसर फुलकारी वीमेन ऑफ अमृतसर के सफलता पूर्वक दो साल पूरे होने के बाद अगली जिम्मेदारी पार्षद संध्या सिक्का को दी गई।
—फुलकारी के दो साल पूरे होने पर नई प्रधान की घोषणा प्रधान प्रनीत बब्बर ने की।
सबहेडिग...
—संस्था पंजाब को पहली सर्विकल कैंसर फ्री स्टेट बनाना चाहती हैं : सिक्का फोटो : 44 व 45 जागरण संवाददाता, अमृतसर
फुलकारी वीमेन ऑफ अमृतसर के सफलता पूर्वक दो साल पूरे होने के बाद अगली जिम्मेदारी पार्षद संध्या सिक्का को दी गई। फुलकारी वीमेन्स की फाउंडर मेंबर और प्रधान प्रनीत बब्बर ने संध्या सिक्का को प्रधान घोषित किया। होटल ताजा स्वर्णा में हुए फुलकारी 'गाला म्यूजिकल इवेंट' में मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लो रहे। समारोह में दूसरों के लिए मिसाल बनी तीन खास महिलाओं रेशमा कुरैशी, शिबानी कश्यप और महिका मीरपुरी को सम्मानित किया गया।
नवनियुक्त प्रधान संध्या सिक्का ने कहा कि फुलकारी इस बार पर्यावरण पर जागरूकता अभियान चलाएगी। सेहतमंद शरीर में ही सेहतमंद दिमाग रहता है, की अवधारणा को देखते हुए महिलाओं को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा कि वह अपने खुद के बारे में थोड़ा ही सही पर सोचें जरूर। उन्होंने कहा कि अमृतसर की महिलाओं के लिए फुलकारी ऐसा प्लेटफार्म है, जो उनकी काबिलियत को निखारता है। महिलाओं को बताता है कि वह कितनी महत्वपूर्ण हैं। फुलकारी का अहम लक्ष्य है महिलाओं के लिए काम करना और ऐसे मुद्दे उठाना जिन पर बात करने के लिए भी लोग तैयार नहीं होते। इनमें से ही एक सर्विकल कैंसर का मुद्दा है, जिस पर फुलकारी काम कर रही है और पंजाब को पहली सर्विकल कैंसर फ्री स्टेट बनाना चाहती हैं। फुलकारी ने बेहद ही गंभीर मुद्दों पर विचार किया। आने वाले समय में प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
घर की तरह शहर के बारे में सोचे लोग : डीसी
डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लो ने लोगों से अपील की कि शहर उनका अपना है, इसलिए वह जिस तरह अपने घर के बारे में सोचते है, उसी तरह शहर के बारे में भी सोचे। शहर को साफ सुथरा बनाना कोई बड़ी चुनौती नहीं है, बस हम सबको अपना सामाजिक दायित्व समझना होगा। शहर के हित में संस्थान को प्रशासन से जिस भी तरह के सहयोग की जरूरत होगी, वह दिया जाएगा। तीन महिलाओं को किया सम्मानित
समरोह में समाज के लिए प्रेरणा बनी तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें एसिड अटैक की सरवाइवर रेशमा कुरैशी को सम्मानित किया गया। रेशमा बतौर मॉडल एंड एसिड सेल कैंपेन चला रही हैं। गायिका शिबानी कश्यप और फैशन डिजाइनर महिका मीरपुरी को सम्मानित किया गया। प्रोग्राम में स्टैंडअप कामेडियन मनप्रीत सिंह ने सबको हंसाया, जबकि सिगर सलोनी, साहिल अरोड़ा, श्रेया खन्ना और सिक्स नर्व्स बैंड के सदस्यों ने भी अपनी पेशकारी से खूब रंग जमाया।