सिविल सर्जन कार्यालय में एजेंटों के प्रवेश पर पाबंदी
सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह ने जन्म व मृत्यु विभाग में निजी एजेंटों के आने पर प्रतिबंध लगाया है।
जासं, अमृतसर : सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह ने जन्म व मृत्यु विभाग में निजी एजेंटों के आने पर प्रतिबंध लगाया है। विभाग में दिखाई देने वाले एजेंटों को पुलिस के हवाले करने की बात कही है। डा. चरणजीत ने कहा कि लोग एजेंटों के बहकावे में न आएं। सीधे सिविल सर्जन कार्यालय में आएं। उनका काम पहल के आधार पर होगा। दरअसल, सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर जन्म व मौत सर्टिफिकेट बनाने वाले एजेंट काफी सरगर्म हैं। ये एजेंट लोगों से मोटे पैसे लेकर जन्म मृत्यु विभाग में आते हैं और सर्टिफिकेट तैयार करवाते हैं। इसमें कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। डा. चरणजीत सिंह ने कहा कि कार्यालय के बाहर से एजेंटों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को भी पत्र लिखा जा रहा है। इसके अलावा सहायक सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह की ड्यूटी लगाई गई है कि वे हर सर्टिफिकेट पर खास नजर रखें।