तरनतारन में दोनों संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव, प्रशासन राहत में
तरनतारन के आइसोलेशन वार्ड में 30 बेड तैयार परंतु नहीं भर्ती कोई मरीज भर्ती। दो संदिग्ध भर्ती थे उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जागरण संवाददाता तरनत
जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिले से संबंधित 1206 नागरिक विभिन्न देशों से भारत लौटे है। इन सभी की पहचान करके सेहत विभाग द्वारा उनको 14 दिनों के लिए अपने घर में ही रहने की सलाह दी थी। केवल दो केस ऐसे सामने आए जिसमें आदेशों का उल्लंघन हुआ। इसके बाद उक्त लोगों के घरों में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया। आइसोलेशन वार्ड में अब तक दो संदिग्ध मरीज ही पहुंचे। पहला मामला मार्च माह के दूसरे सप्ताह में सामने आया।
गांव नूरदी निवासी युवक दोहा कतर से लौटा था। इसको पांच दिन आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर भेज दिया गया। दूसरा मामला बुधवार को सामने आया था। खडूर साहिब के गांव मंडाला निवासी छात्रा को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके जांच करवाया गया, जो निगेटिव निकला। उक्त युवती को शनिवार सेहत विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया।
नोडल अधिकारी डॉ. बिधि लार्ड चंद ने दैनिक जागरण को बताया कि पट्टी और खडूर साहिब के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने हाल ही में सेहत प्रबंधों पर खुशी जाहिर की थी। उधर शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल से जिले के प्रबंधों और हालातों पर जानकारी ली गई। डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के आदेशों का पालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।