Move to Jagran APP

दो महिलाओं को दहेज के लिए घर से निकाला, चार पर केस

विवाहिताओं को घर से निकालने के आरोप में विभिन्न मामलों में चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:11 PM (IST)
दो महिलाओं को दहेज के लिए घर से निकाला, चार पर केस
दो महिलाओं को दहेज के लिए घर से निकाला, चार पर केस

जागरण संवाददाता, अमृतसर : महिला थाने की पुलिस ने विवाहिताओं को घर से निकालने के आरोप में विभिन्न मामलों में चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

गेट हकीमां थानांतर्गत पड़ती फतेह सिंह कालोनी निवासी सोनिया शर्मा ने पुलिस को बताया कि छह फरवरी 2011 को उनकी शादी बटाला रोड स्थित राजेंद्र नगर निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह कई बार मायके से पैसे लेकर ससुराल गई थी। उनके यहां दो बच्चे भी हैं। कुछ दिन पहले विनोद ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने बच्चों के साथ मायके परिवार में ही रह रही है।

अन्य मामले में सोनम मल्होत्रा के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने मजीठा रोड बाइपास स्थित एकरूप एवेन्यू निवासी सौरभ बब्बर, ससुर यशपाल बब्बर और सास रजनी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह एमएससी तक की पढ़ाई कर चुकी है। शादी से पहले सास ससुर ने उसे बताया था कि उनका बेटा सौरभ न्यूजीलैंड में रहता है। उनके पिता ने संपन्न परिवार देखकर उनकी शादी 24 नवंबर 2017 को सौरभ से कर दी थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के उक्त आरोपितों ने उन्हें दहेज लाने के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.