Move to Jagran APP

किसान-मजदूर 12 व 13 को राज्यभर में रोकेंगे रेल, तैयारियां शुरू

किसान संगठनों ने राज्य में सरकार की कृषि व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रेल का चक्का जाम करने की तैयारियां शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 08:14 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 08:14 PM (IST)
किसान-मजदूर 12 व 13 को राज्यभर में रोकेंगे रेल, तैयारियां शुरू
किसान-मजदूर 12 व 13 को राज्यभर में रोकेंगे रेल, तैयारियां शुरू

जागरण संवाददाता, अमृतसर : किसान संगठनों ने राज्य में सरकार की कृषि व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रेल का चक्का जाम करने की तैयारियां शुरू कर दी है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की तरफ से 12 व 13 दिसंबर को रेल चक्का जाम करने के दिए आह्वान में अब देहाती मजदूर सभा भी शामिल हो गई है। देहाती मजदूर सभा द्वारा 12 दिसंबर को रेल यातायात रोका जाएगा। उनके साथ राज्य के सात कृषि मजदूर संगठन भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।

loksabha election banner

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के कार्यालय सचिव गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि उनके संगठन की ओर से 12 व 13 दिसंबर को राज्य में दो दिन के लिए रेल रोकने का फैसला लिया है। इस एक्शन को सफल बनाने के लिए राज्यभर में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। कृषि मजदूरों का भी इस एक्शन में पूर्ण समर्थन होगा। राज्य में 22 से अधिक स्थानों पर किसान व कृषि मजदूर रेल रोककर एक्शन को सफल बनाएंगे।

दूसरी ओर देहाती मजदूर सभा के सचिव चमन लाल दराजके ने कहा कि उनका संगठन राज्य में सिर्फ एक दिन 12 दिसंबर को रेल रोको एक्शन में हिस्सा लेगा। उनके संगठन का एक्शन अलग से होगा। वह अपने एजेंडा में सिर्फ कृषि मजदूरों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे है। राज्य के सात कृषि मजदूर संगठन इस एक्शन में हिस्सा ले रहे है। सात कृषि मजदूर संगठनों ने एक सांझा फ्रंट बनाकर कृषि मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का फैसला लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.