Move to Jagran APP

सिविल का कारनामा, बी-पॉजिटिव महिला को दी बी-नेगेटिव की रिपोर्ट

जलियांवाला बाग मेमोरियल सिविल अस्पताल में एक महिला की गलत ब्लड रिपोर्ट तैयार कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 12:50 AM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 12:50 AM (IST)
सिविल का कारनामा, बी-पॉजिटिव महिला को दी बी-नेगेटिव की रिपोर्ट
सिविल का कारनामा, बी-पॉजिटिव महिला को दी बी-नेगेटिव की रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, अमृतसर : जलियांवाला बाग मेमोरियल सिविल अस्पताल में एक महिला की गलत ब्लड रिपोर्ट तैयार कर दी गई। महिला का खून बी-पॉजिटिव था, जबकि सिविल अस्पताल से उसे बी नेगेटिव ग्रुप की रिपोर्ट दी गई।

loksabha election banner

दरअसल, गुरदासपुर निवासी गर्भवती महिला मोनिका को सिविल अस्पताल में लाया गया था। यहां उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई। जांच रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव बताया गया। डिलीवरी होने में अभी एक माह शेष था। मोनिका के पति साहिब सिंह के अनुसार उन्होंने कुछ समय पूर्व एक निजी लैब से मोनिका का ब्लड टेस्ट करवाया था। उस दौरान रिपोर्ट में बी-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप आया था। हमें संदेह हुआ कि सिविल अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट गलत तो नहीं। पुष्टि के लिए हमने मोनिका का ब्लड सैंपल एक निजी लेबोरेट्री में भेजा। इस दौरान रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप बी-पॉजिटिव आया। इससे इस बात की पुष्टि हो गई कि सिविल अस्पताल की रिपोर्ट गलत है। साहिब के अनुसार मोनिका को ओपीडी में जांच के लिए लाए थे। यदि सिविल अस्पताल की ब्लड रिपोर्ट के आधार पर मोनिका की डिलीवरी होती और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर उसे बी-नेगेटिव ब्लड चढ़ा देते। इससे उसकी जान जोखिम में पड़ सकती थी। यह अस्पताल की लेबोरेट्री के कर्मचारियों की लापरवाही है, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई : एमएमओ

उधर, सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. अरुण शर्मा का कहना है कि उन्हें फोन पर इस बात की सूचना मिली है। शिकायतकर्ता उनसे पास रिपो‌र्ट्स लेकर आएं। वह मामले की जांच करवाएंगे। यदि हमारे कर्मचारी की गलती सामने आई तो सख्त कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.