Move to Jagran APP

भाजपा पार्षद ने घेरा छेहरटा सेवा केंद्र

छेहरटा के सेवा केंद्र में सोमवार को इलाका पार्षद अरविद कुमार को साथ लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM (IST)
भाजपा पार्षद ने घेरा छेहरटा सेवा केंद्र
भाजपा पार्षद ने घेरा छेहरटा सेवा केंद्र

जागरण संवाददाता, छेहरटा / अमृतसर: छेहरटा के सेवा केंद्र में सोमवार को इलाका पार्षद अरविद कुमार को साथ लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। सेवा केंद्र के बाहर कर्मचारियों की मनमानियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो कर्मचारियों ने सेवा केंद्र के दरवाजे बंद कर लिए। पार्षद ने कहा कि सेवा केंद्र में लोग टोकन के लिए सुबह चार से पांच बजे से ही आकर लाइन में लग जाते हैं। इसके बावजूद कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ता है।

loksabha election banner

वार्ड नंबर 82 के भाजपा पार्षद अरविद कुमार ने कहा कि पिछले कई महीनों से छेहरटा के सेवा केंद्र में सेवाओं का बुरा हाल है। इसे लेकर कई बार केंद्र के कर्मचारियों से मिलकर उन्हें अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। लोग उनके पास इसकी शिकायत लेकर पहुंचते हैं, तो उन्हें आज लोगों के साथ केंद्र के बाहर रोष प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी केंद्र के कर्मियों की कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो वह इसकी शिकायत डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा से करेंगे। पेंशन के लिए कई बार लगा चुकी चक्कर

करतार नगर की 63 साल की बलवीर कौर ने कहा कि वह बुढ़ापा पेंशन लगवाने के लिए कई चक्कर लगा चुकी है। उसने सुबह छह बजे भी केंद्र में पहुंच कर देखा, लेकिन उसे टोकन ही नहीं मिल सका। उसने कई बार केंद्र के कर्मचारियों को अपनी उम्र की दुहाई देते हुए पेंशन का फार्म भरने की बात कही, लेकिन कोई उनकी बात की तरफ ध्यान ही नहीं देता। इस प्रदर्शन के दौरान मनजीत सिंह मिटा, प्रदीप कुमार, दीपक कोछड़, अश्विनी बाबा, मोहित शर्मा ने भी सेवा केंद्र के कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बच्चा गोद लेने के लिए फार्म तक नहीं मिला: सुरजीत

भल्ला कालोनी की सुरजीत कौर ने कहा कि वह बच्चा गोद लेना चाहती है। इसके लिए जरूरी औपचारिक्ताओं बारे जानना चाहती है। केंद्र से फार्म लेकर इसके लिए आवेदन करना चाहती है, लेकिन केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अभी तक उसकी बच्चा गोद लेने की इच्छा पूरी नहीं कर सकी।

कोट्स ..

जिले के सेवा केंद्रों में कर्मचारियों के काम करने के तरीके और लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं संबंधी समय-समय पर चेकिग की जाती है। सेवा केंद्र में लोगों को किसी तरह की मुश्किल नहीं आए, इसका भी ध्यान रखा जाता है। छेहरटा के सेवा केंद्र में चेकिग की जाएगी।

- राजीव सैनी, जिला मैनेजर, सेवा केंद्र, अमृतसर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.