अमृतसर के साइंस टीचर पंकज शर्मा ने खोजे तीन एस्ट्रायड
। अमृतसर के साइंस टीचर ने खगोलीय क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है।
अखिलेश सिंह यादव, अमृतसर
अमृतसर के साइंस टीचर ने खगोलीय क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है। सरकारी मिडिल स्कूल में बतौर साइंस अध्यापक के रूप में काम करने वाले पंकज शर्मा ने तीन एस्ट्रायड (शूद्र ग्रह) ढूंढ निकाले हैं और इन एस्ट्रायड को अपने नाम पर रजिस्टर्ड करवाने का गौरव हासिल किया। यह एस्ट्रायड शोध नेशनल एरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिस्ट्रेशन(नासा) की ओर से प्रायोजित था।
इंटरनेशनल एस्ट्रानामिकल सर्च कोआपरेशन के तहत नासा स्पेस एजेंसी के तत्वाधान में विपनेट (विज्ञान प्रसार, भारत सरकार) के सहयोग से हाल ही में च्अखिल भारतीय एस्ट्रायड खोज कार्यक्रम : इग्नाइटेड माइंडस स्काईएएसी सप्तऋषि इंडिया एस्ट्रायड सर्च कैंपेन शुरू किया गया था। उसमें चयनित होने वाले पंजाब के तीन वैज्ञानिकों में से पंकज शर्मा भी थे। पंकज शर्मा के व्यक्तिगत खाते में तीन प्रीलिमनरी एस्ट्रायड की खोज आई है। वैज्ञानिक नाम के अनुसार रिकार्ड में पी118बीटीएस, पी118केएनजी नामकरण दिया गया है। टीम के नाम रिकार्ड में वीपीएस4305, वीपीएस4306, वीपीएस4308 एस्ट्रायड आया। पंकज शर्मा ने बताया कि उनका एस्ट्रानामिकल क्षेत्र में काफी दिलचस्पी है। वह स्कूल विलेज में विलेज साइंस क्लब को चला रहे है। व्यक्तिगत खाते में तीन प्रीलिमनरी एस्ट्रायड
इंटरनेशनल एस्ट्रानामिकल सर्च कोआपरेशन का मुख्य कार्य टेलीस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष में उच्च क्वालिटी का एस्ट्रानामिकल डाटा सिटीजन साइंटिस्टों को उपलब्ध करवाना होता है। इसकी सहायता से अंतरिक्ष के आब्जेक्ट को आब्जर्व किया जाता है। पंकज ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर दस टीमों ने 81 एस्ट्रायड की प्रीलिमनरी खोज की है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी व पंजाब की 9 सदस्यों पर आधारित टीम ने दस एस्ट्रायड खोजे। उनके व्यक्तिगत खाते में तीन प्रीलिमनरी खोज आई हैं। आनलाइन एस्ट्रायड हंटिंग का प्रशिक्षण लिया
प्रतिभागियों ने विज्ञान प्रसार, भारत सरकार के वैज्ञानिक एफ एवं डिवीजन हेड खगोलशास्त्र व विपनेट डा. अरविंद रानाडे व कैंपेन के राष्ट्रीय कन्वीनर इग्नाइटेड माइंडस विपनेट क्लब की सप्तऋषि टीम के संस्थापक अमृताशु वाजपेयी, सुमित कुमार श्रीवास्तव, वैज्ञानिक अधिकारी, इंदिरा गाधी नक्षत्रशाला, लखनऊ व स्काईएएसी विपनेट क्लब के सहयोग से आनलाइन 45 दिन का एस्ट्रायड हंटिंग का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया था। अमृताशु व सुमित के नाम 50 से अधिक प्रीलिमिनरी एस्ट्रायड डिस्कवरी दर्ज हैं। पंजाब का किया था प्रतिनिधित्व
पंकज शर्मा ने गुरु नानक देव यूनिíवसटी से मास्टर इन फिजिक्स की है। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला के साथ भी काम कर चुके है। विज्ञान प्रसार के विपनेट क्लबों की अखिल भारतीय स्तर की विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की 10 टीमों ने छह अक्टूबर से तीन नवंबर के मध्य इग्नाइटेड माइंडस- स्काईएएसी सप्तऋषि इंडिया एस्ट्रायड सर्च कैंपेन में प्रतिभागिता की थे। इस प्रोजेक्ट में पंकज (कोऑडिनेटर, विलेज साइंस क्लब) ने सप्र्तिष-विपनेट कैंपेन की टीमों में पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व किया था।