प्रधान सोनिया की अगुआई में कांग्रेस वर्करों का काफिला दिल्ली रवाना
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की प्रधान जतिंदर सोनिया के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए काफिला रवाना हुआ।
जेएनएन, अमृतसर : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व पंजाब प्रदेश कांग्रेसी कमेटी के दिशा निर्देशों पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की प्रधान जतिंदर सोनिया के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए काफिला रवाना हुआ।
प्रधान सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महंगाई, सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने के विरुद्ध 14 दिसंबर शनिवार को कांग्रेस हाईकमान की ओर से दिल्ली में भारत बचाओं रैली का आयोजन किया गया है। पूरे देश से कांग्रेस के कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्रित होकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने पर विफल रही है।