Move to Jagran APP

पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने एक युवक को 32 बोर के पिस्टल और दो जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 05:25 PM (IST)
पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु

loksabha election banner

थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने एक युवक को 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान दूसरा आरोपित मोटरसाइकिल पर घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना जंडियाला गुरु के एसएचओ हरचंद सिंह ने बताया कि एएसआइ हरजिदर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव धारड़ की नहर के पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिग कर रहे थे। इतने में शेखफत्ता वाली सड़क से काले रंग की मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर युवकों ने मोटरसाइकिल भगा ली। इस दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा आरोपित रणजोध सिंह निवासी जंडियाला गुरु अचानक नीचे गिर गया। जबकि दूसरा आरोपित हरप्रीत सिंह मांगट निवासी जंडियाला गुरु भागने में सफल हो गया। आरोपित रणजोध सिंह की तलाशी लेने पर उससे पिस्टल, मैगजीन और दो कारतूस जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ खिलाफ असलहा एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित रणजोध सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने पिस्टल कहां से ली। भगोड़ा आरोपित गिरफ्तार

संस, तरनतारन : पीओ स्टाफ तरनतारन के एएसआइ गुरभेज सिंह ने अदालत की ओर से भगोड़े करार दिए आरोपित मेहर सिंह उर्फ ब्राह्मण निवासी आबादी अमरकोट महमूदपुरा को गिरफ्तार किया है।

आरोपित के खिलाफ थाना वल्टोहा में केस दर्ज है और मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोपित लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस पर एडिशनल सेशन जज हरजिंदरपाल सिंह ने मेहर सिंह को भगोड़ा करार दे दिया था। एएसआइ गुरभेज सिंह ने गुप्त सूचना पर गांव महमूदपुरा में छापामारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.