फिर कैंसिल हुई इंडिगो की फ्लाइट
जागरण संवाददाता, अमृतसर : दिल्ली से अमृतसर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सोमवार को एक
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 08:16 PM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 08:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : दिल्ली से अमृतसर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सोमवार को एक बार फिर कैंसिल हो गई। फ्लाइट संख्या 6ई524 ने सुबह 6.15 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, राजासांसी पर लैंड करना था। इससे पूर्व ही इसे दिल्ली से कैंसिल कर दिए जाने की सूचना पहुंच गई। इसके अलावा अश्काबाद से आने वाली तुर्किमेनिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 1.20 घंटे देरी से लैंड किया। इसके यहां पहुंचने का समय सुबह 10.10 बजे का था जबकि इसके 11.30 बजे लैंड किया। वहीं मुंबई से आज सायं 3.40 बजे आने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट भी एक घंटा देरी से लैंड की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें