Move to Jagran APP

मौसम में बदलाव, 8 फ्लाइट्स देरी से पहुंची

अमृतसर नॉर्थ इंडिया में आए मौसम में बदलाव का असर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 12:18 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 12:18 AM (IST)
मौसम में बदलाव, 8 फ्लाइट्स देरी से पहुंची
मौसम में बदलाव, 8 फ्लाइट्स देरी से पहुंची

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

नॉर्थ इंडिया में आए मौसम में बदलाव का असर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा। इसके चलते 8 फ्लाइट्स ने शनिवार को देरी से एयरपोर्ट पर लैंड किया।

दुबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 9.30 बजे के बजाए देर सायं 4.35 बजे पहुंची। अश्काबाद से आने वाली तुर्कमेनिस्तान की फ्लाइट करीब चार घंटे देरी से पहुंची। इस फ्लाइट ने सुबह 6.10 बजे लैंड करना था मगर यह सुबह करीब 10 बजे पहुंची। दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट सुबह 8.30 बजे की बजाए सुबह 9.10 बजे और मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह 10.05 की बजाए सुबह 10.50 बजे और दुबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची। वहीं, ताशकंद से आने वाली उज्बेकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 11.05 बजे की बजाए सायं 3.05 बजे और नांदेड़ से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी तय समय सायं 4.30 बजे से 20 मिनट देरी से पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.