Move to Jagran APP

नव वर्ष के पहले दिन सुखबीर और हरसिमरत ने दरबार साहिब में टेका माथा

नव वर्ष 2022 के पहले दिन अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 07:11 PM (IST)
नव वर्ष के पहले दिन सुखबीर और हरसिमरत ने दरबार साहिब में टेका माथा
नव वर्ष के पहले दिन सुखबीर और हरसिमरत ने दरबार साहिब में टेका माथा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : नव वर्ष 2022 के पहले दिन अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उनके साथ पत्नी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद थे। हर वर्ष की तरह वर्ष के पहले दिन सुखबीर बादल और उनकी पत्नी सुबह श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने आते हैं और नव वर्ष की शुरुआत करते हैं।

loksabha election banner

सुखबीर और हरसिमरत ने तड़के श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और इलाही गुरबाणी का श्रवण किया। सुखबीर ने कहा कि वर्ष 2021 में कोरोना महामारी का दौर रहा और वह अरदास करते हैं कि वाहेगुरु यह नव वर्ष 2022 सबके लिए खुशियां लेकर आए और कोरोना जैसी महामारी से लोगो को निजात मिले। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु के आगे पंजाब की शांति और समृद्धि की अरदास करने आए हैं। उन्होंने पंजाब में आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए भी अरदास की और कहा कि अकाली दल पंजाब में किसी भी तरह राज्य की शांति भंग नहीं होने देगा और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाएगा।

इस दौरान अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला भी हरिमंदिर साहिब नव वर्ष पर माथा टेकने पहुंचे और उन्होंने भी पंजाब की सुख शांति के लिए वाहेगुरु के आगे अरदास की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रार्थना की है कि नया वर्ष हर एक व्यक्ति के लिए सुख शांति व तरक्की वाला हो। हमारा पंजाब और देश हंसता बसता रहा है। विदेशी भारतीयों के परिवारों में भी सुख व शांति बने। पंजाब का व्यापार बढ़े फुले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.