अमृतसर में नन ने की खुदकशी, Suicide note में बेटे के नाम लिखी एेसी बात
ऱामबाग चर्च में नन का काम करने वाली महिला कविता सिंह ने रविवार को फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले महिला ने बेटे के नाम सुसाइड नोट छोड़ा है।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 08:36 AM (IST)
जेएनएन, अमृतसर। ऱामबाग चर्च में नन का काम करने वाली महिला कविता सिंह ने रविवार को फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले महिला ने बेटे के नाम सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सुसाइड के कारणों को तलाश रही है। इस संबंध में महिला के जानकारों से भी पूछताछ की जा रही है।
हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि महिला डिप्रेशन में थी और उसके संबंध अपने भाईचारे व बेटे के साथ अच्छे नही थे। फिलहाल पुलिस ने लवीना नाम की महिला के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
ये लिखा महिला ने सुसाइड नोट में
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें