Move to Jagran APP

एनआरएमयू ने रैली कर भरी हुंकार, कर्मचारी संघर्ष के लिए रहें तैयार

। नार्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन (एनआरएमयू) ने रेल मंत्रालय की कर्मचारियों विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 12:27 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:13 AM (IST)
एनआरएमयू ने रैली कर भरी हुंकार,  कर्मचारी संघर्ष के लिए रहें तैयार
एनआरएमयू ने रैली कर भरी हुंकार, कर्मचारी संघर्ष के लिए रहें तैयार

जागरण संवददाता, अमृतसर

loksabha election banner

नार्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन (एनआरएमयू) ने रेल मंत्रालय की कर्मचारियों विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली की। इस रैली में एनआरएमयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड प्रवीण कुमार विशेष तौर पर अमृतसर पहुंचे। उन्होंने सभी से इन नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उनके साथ कामरेड सुभाष शर्मा, उप-मंडल प्रधान अशोक कुमार भी मौजूद थे।

प्रवीण कुमार ने कहा कि आगामी चुनाव में इस बार एनआरएमयू पहले से भी ज्यादा वोटों के साथ मान्यता हासिल करेगी। रेल मंत्रालय मौजूदा समय में कर्मचारी विरोधी नीतियों पर काम कर रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। वहीं इंजीनियरिग ब्रांच के सचिव ईश देवगन ने कहा कि सभी कर्मचारियों को आगामी संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि मंत्रालय की ओर से जानबूझ कर कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। रेलवे का निजीकरण किया जा रहा हैं। कर्मचारियों को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। पहले 12 ट्रेनें निजी हाथों में दी गई। अब 50 और ट्रेनें देने की तैयारी है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए फिर से संघर्ष किए जाने की जरूरत है और सभी कर्मचारियों को तैयार रहना होगा। वहीं कामरेड विवेक महाजन ने कहा कि कर्मचारियों का एनआरएमयू को भरपूर सहयोग मिल रहा है। चुनाव में कर्मचारी एनआरएमयू को भारी मतों से जीत दिलाएंगे। इस मौके पर अशोक कुमार, जनक राज, सन्नी, रंजन, बलबीर सिंह, निर्मल सिंह व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.