आयकर अधिकारियों का असहयोग आंदोलन जारी
। आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का विभागीय असहयोग आंदोलन लगातार जारी है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का विभागीय असहयोग आंदोलन लगातार जारी है। वहीं, कंफेडरेशन आफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स ने 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल का नोटिस केंद्र सरकार को दे दिया है।
आयकर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आयकर कर्मचारी महासंघ के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र सर्कल के महासचिव राजिदर सिंह और कर्मचारी फेडरेशन की लोकल शाखा के सचिव अरविद कुमार के नेतृत्व में 15 अक्टूबर को एक दिन की भूखहड़ताल के साथ असहयोग आंदोलन शुरू किया था। कर्मचारियों ने विभाग के वाट्सएप ग्रुप से खुद को अलग कर लिया था। वे न तो कोई विभागीय रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और ही आला अधिकारियों की बैठक में शामिल हो रहे हैं।
आयकर कर्मचारी शाखा के सचिव अरविद कुमार ने बताया कि असहयोग आंदोलन मांगें लागू होने तक जारी रहेगा। वहीं कंफेडरेशन आफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के राष्ट्रीय महासचिव आरएन पराशर ने 26 नवंबर को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का नोटिस केंद्र सरकार को दे दिया है।