पंजाब माडल का अगला हिस्सा जल्द ब्रेक करूंगा: सिद्धू
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पंजाब माडल की बात दोहराते हुए कहा कि पिछली सरकारों में मेरा बिजनेस मेरी बसों के माडल पर काम होता रहा।
जासं, अमृतसर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पंजाब माडल की बात दोहराते हुए कहा कि पिछली सरकारों में मेरा बिजनेस, मेरी बसों के माडल पर काम होता रहा। हम बाबे नानक के 13-13 फार्मूले पर काम कर रहे हैं। अपना 13 सूत्रीय फार्मूला वह हाईकमान को दे आए हैं। अपने पंजाब माडल का अगला हिस्सा वह जल्द ही ब्रेक करेंगे। इसमें कोई लालीपाप नहीं होगा बल्कि किस योजना के लिए हम पैसा कहां से लाएंगे, पूरी जानकारी गी जाएगी। सिद्धू सोमवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कांग्रेस हाईकमान अगर आपके पंजाब माडल पर मुहर नहीं लगाता तो आप क्या करेंगे, इस पर सिद्धू ने कहा कि यह कांग्रेस का ही माडल है। मेनिफेस्टो आने वाला है। राहुल गांधी से बात करके ही मैं यह बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम ठेकेदारी सिस्टम खत्म करेंगे। भ्रष्टाचार ई-गवर्नेस व ई-पोर्टल से पंजाब को भ्रष्टाचारमुक्त किया जाएगा। बिक्रम सिह मजीठिया के पूर्वी हलके से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं, इस पर उन्होंने कहा कि उनका स्वागत है, जवाब तो लोगों ने देना है। उन्होंने इस दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिला प्रधान तरसेल भोला को कांग्रेस ज्वाइन करवाई। केजरीवाल के नहीं, उनके गिरगिट की तरह रंग बदलने के खिलाफ
सिद्धू ने कहा, मैं केजरीवाल के खिलाफ नहीं, बल्कि गिरगिट की तरह उनके रंग बदलने के खिलाफ हूं। उनका तो आराध्य देव भी गिरगिट होना चाहिए, जिस तरह से वह रंग बदलते हैं। मैं चार साल नशा, बेअदबी के खिलाफ लड़ता रहा और उसे पौने पांच साल बाद पंजाब की याद आई। 'एक मौका केजरीवाल को' के बोर्ड लगाए गए हैं, क्या पंजाब पर राज करने के लिए पंजाबी मर गए हैं? मान को सीएम घोषित करने के लिए मंगवाए गए मैसेज पर उन्होंने कहा कि जब खुद वह सीएम बने थे तो क्या मैसेज मंगवाए गए थे। उनके पास कोई रोडमैप तक नहीं है। मुझ पर क्या सवाल खड़े करेंगे? सिद्धू के करीबी रहे सच्चर को 24 घंटे में ही वापस कांग्रेस में आए
जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान भगवंत पाल सिंह सच्चर ने रविवार शाम करीब पांच बजे भाजपा ज्वाइन की थी। वह नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी रहे हैं। वहीं सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ही सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिदर सिंह बाजवा, सुखबिदर सिंह सुखसरकारिया और पीपीसीसी प्रदेश महासचिव योगिदर पाल ढींगरा उनके निवास पर पहुंचे। दूसरी तरफ पीपीसीसी प्रधान सिद्धू के अमृतसर आने के बावजूद वह वहां नहीं पहुंचे, हां सच्चर के कांग्रेस में वापस आने की बात उन्होंने जरूर कही। सच्चर ने कांग्रेस छोड़ने के पीछे कारण सिद्धू को बताया था, जिस पर सिद्धू ने कहा कि किसी को कोई न कोई बहाना चाहिए होता है और सिद्धू से बड़ा बहाना क्या होगा। रंधावा ने कहा कि मजीठा में कांग्रेस डटकर चुनाव लड़ेंगे। हाईकमान से सच्चर को मिलकर उनका सारा गिला शिकवा दूर करवाया जाएगा। आज कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रखेंगे बात: सच्चर
इस दौरान सच्चर ने कहा कि पहले आरोप लगते रहे हैं कि कांग्रेस के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मिले हुए थे, इसलिए मजीठा में कमजोर उम्मीदवार दिया जाता था। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। दरअसल, कांग्रेस ने हलका मजीठा से जगविदर सिंह जग्गा मजीठिया को टिकट दी है। वह अब यह समझ से परे है कि मजीठिया से कौन मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उनकी मुलाकात हाईकमान के साथ होनी है। वहां पर इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे।