Navjot Singh Sidhu फिर हुए सक्रिय, डॉक्टरों व पुलिसकर्मियों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर
Navjot Singh Sidhu गुरुनानक देव अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को सैनिटाइजर और मास्क भेंट किए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस को भी सैनिटाइजर और मास्क मुहैया करवाए।
जेएनएन, अमृतसर। फायरब्रांड नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) एक बार फिर Coronavirus COVID-19 संक्रमण रोकने के लिए लगे कर्फ्यू के दौरान बने हालातों में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए आगे बढ़े। सिद्धू गुरुनानक देव अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को सैनिटाइजर और मास्क भेंट किए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस को भी सैनिटाइजर और मास्क मुहैया करवाए। आज भी सिद्धू ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
सिद्धू इससे पहले गत सप्ताह भी फील्ड में उतरे थे। उन्होंने ऐसे लोगों की मदद की जो लोग दिन मेें कमाकर शाम को भोजन का प्रबंध करते थे। ऐसेे लोगों की चिंता दूर करने के लिए सिद्धू नेे होलसेल करियाना के दुकानों से राशन खरीदा। इसके बाद राशन के पैकेज बनाकर पार्षदों की टीम की मदद से जरूरतमंदों को बांटे गए। तब भी सिद्धू मीडिया से दूर ही रहे। राशन के सामान की पैंकिग में आठ प्रकार की खाद्य सामग्री रखी गई थी। सिद्धू के करीबियों का कहना था कि पूर्वी अमृतसर हलके के बीस हजार परिवारों को वह राशन मुहैया करवाया जा रहा है।
बता दें, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पिछले सप्ताह लंबे समय से बाद फील्ड में सक्रिय हुए थे। आज फिर वह सक्रिय हुए हैं। पिछले दिनों सिद्धू ने एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा था। कहा कि वह हार नहीं मानेंगे और पंजाब का हक मारने वालों की पाेल खोलेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ संघर्ष शुरू होगा और इसमें पंजाब, यहां के लोगों और पंजाबियत की जीत होगी। नवजोत सिंह सिद्धू ने य वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
सिद्धू पिछले साल कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार से इस्तीफा देने के बाद से सक्रिय राजनीति से दूर थे। दो -तीन अवसराें के अलावा वह सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दिए। इसके बाद वह पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महाचसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिले। सिद्धू ने कुछ दिन पहले अपना यू्ट्यूब चैनल 'जीतेगा पंजाब' बनाया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें