दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या, ससुरालियों पर पर्चा
थाना ब्यास की पुलिस ने दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने के आरोप में ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
संवाद सूत्र, रइया : थाना ब्यास की पुलिस ने दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने के आरोप में ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में मृतका लड़की की माता शांता रानी निवसी चूड़चक्क नशहिरा मझा सिंह ने बताया कि बेटी रजनी का छह वर्ष पहले रइया निवासी सुनील दत्त के साथ विवाह हुआ था, जिसकी अब एक बेटी भी है। शादी के कुछ समय बाद ही बेटी को ससुराल वालों ने दहेज और बेटे की चाहत को लेकर परेशान करना और मारपीट शुरू कर दी। इसपर बेटी ने गुरदासपुर की अदालत में केस भी दर्ज करवाया था। बीती रात बेटी ने फोन पर बात इस बारे में उनको बताया। करीब एक घंटे बाद दामाद का फोन आया कि रजनी की हालत ठीक नहीं है। उसे सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में दाखिल करवाया हैं। जब वहां पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी। रइया चौंकी इंचार्ज एसआइ शमशेर सिंह ने बताया कि जांच उपरांत मृतक लड़की के पति सुनील दत्त, सास उर्मिला देवी, ससुर आनंद किशोर व जेठ कपिल देव के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। जेल से मिले पांच मोबाइल : फताहपुर जेल के सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार देर रात जेल की विभिन्न बैरकों के बाहर से पांच मोबाइल बरामद किए हैं चार मोबाइल लावारिस बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अजनाला निवासी दविदर सिंह उर्फ भोलू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित के कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपित मारपीट के केस में जेल में बंद है। पता लगाया जा रहा है कि अन्य चार मोबाइल किन कैदियों ने रखे हुए थे।