पाकिस्तान से आए 110 लोग, अटारी बार्डर पर सैंपल चेकिंग में दो निकले कोरोना पॉजिटिव
सोमवार को पाकिस्तान से आए सभी 110 लोगों के जेसीपी अटारी पर कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें से दो लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अलग कर लिया गया। उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
अमृतसर, जेएनएन। अटारी-वाघा सीमा के रास्ते सोमवार को 110 लोग जीरो लाइन पार करके भारत आए। देर रात पहुंचे इन लोगों में से दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें नायब तहसीलदार जगसीर सिंह ने गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। स्वस्थ होने तक ये यहीं दाखिल रहेंगे।
सोमवार को वाघा-अटारी बार्डर के रास्ते कुल 221 लोगों को भारत पहुंचना था। इनमें 135 लोग एनओआरआइ वीजा (नो आबलिगेशन टू रिटर्न टू इंडिया), 11 पाक नेशनल और 75 भारतीय नागरिक शामिल थे। देर रात इनमें से 110 लोग पाकिस्तान से भारत आए। सभी के जेसीपी अटारी पर कोविड सैंपल लिए गए। इनमें से दो लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अलग कर लिया गया। कस्टम और इमीग्रेश की चेकिंग के बाद यह लोग अपने-अपने राज्यों के लिए रवाना हो गए।
ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर तैनात प्रोटोकाल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि एसएसपी देहाती ध्रुव दहिया के निर्देशों और डीएसपी अटारी गुरप्रताप सिंह सहोता के मार्गदर्शन में इन लोगों को चेकिंग के बाद रवाना किया गया। इनमें से अधिकतर लोग जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और पंजाब से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार जगसीर सिंह ने एंबुलेंस 108 के जरिए दोनों कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें