Move to Jagran APP

ग्रीन सिटी में रहने वाली महिला चार साल के बच्चे के साथ घर से लापता

छेहरटा थानांतर्गत पड़ते ग्रीन सिटी में रहने वाली वरजीत कौर अपने चार साल के बेटे रणबीर सिंह के साथ घर से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 11:31 PM (IST)
ग्रीन सिटी में रहने वाली महिला चार साल के बच्चे के साथ घर से लापता
ग्रीन सिटी में रहने वाली महिला चार साल के बच्चे के साथ घर से लापता

जागरण संवाददाता, अमृतसर : छेहरटा थानांतर्गत पड़ते ग्रीन सिटी में रहने वाली वरजीत कौर अपने चार साल के बेटे रणबीर सिंह के साथ घर से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हरदीप सिंह की पत्नी निर्मल कौर ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2020 में उनके दो बेटे बहराम सिंह और कंवलजीत सिंह दिल्ली बार्डर पर किसानों के साथ धरना देने गए थे। बेटों के जाने के बाद वह अपने पति के साथ घरिडा स्थित अपने गांव खैरा में चली गई थी। उनकी बहू वरजीत कौर और पोता रणबीर सिंह घर में अकेले थे। 12 दिसंबर को उन्होंने अपनी बहू का हाल जानने के लिए उसे फोन किया तो उसका नंबर बंद था। जब वह घर पहुंची तो बहू और पोता गायब थे। उन्होंने दोनों की तलाश के लिए सभी रिश्तेदारों से संपर्क किया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग सका। शादी का झांसा देकर घर से भगाया

loksabha election banner

शादी का झांसा देकर दो नाबालिगों को घर से भगाने के आरोप में पुलिस थाना चाटीविड व झंडेर ने केस दर्ज किया। पुलिस थाना झंडेर को दी शिकायत में महिला ने बताया कि दो तीन मार्च की रात को वह परिवार सहित घर पर सो रहे थे। प्रात: उठकर देखा तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर नही थी। तलाश करने पता चला कि उनकी बेटी को अमृतसर की भल्ला कालोनी निवासी शमशेर सिंह शादी का झांसा दे भगा ले गया हैं। उधर, थाना चाटीविड को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनकी नाबालिग नातिन को गांव वरपाल निवासी विजय कुमार शादी का झांसा देकर भगा ले गया हैं। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। जेल में बंद कैदियों से झगड़ा करने वाला नामजद

फताहपुर जेल में बंद आनंद एवेन्यू निवासी राम हजारी के खिलाफ इस्लामाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि राम हजारी अपनी बैरक में बंद अन्य कैदियों के साथ मारपीट करता है। असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट अजमेर सिंह ने बताया कि आरोपित राम हजारी मारपीट के केस में जेल में बंद है। बीते दिन उसने बैरक नंबर 4 के कमरा नंबर -1 में अपने साथ रहने वाले कैदी कुलवंत सिंह, मन्नू और रविदर के साथ हाथापाई की। जेल गार्द ने मौके पर पहुंच कर झगड़ा छुड़वाया और आरोपित को अन्य कमरे में बंद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.