Move to Jagran APP

65 साल की महिला से 30 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

ब्यास थाने की पुलिस ने 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक करीब 30 साल के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 02:00 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 02:00 AM (IST)
65 साल की महिला से 30 साल के युवक ने किया दुष्कर्म
65 साल की महिला से 30 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

जासं, अमृतसर: ब्यास थाने की पुलिस ने 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक करीब 30 साल के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित दीवार फांद कर फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद करण सिंह नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को करवाए गए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी मां शुक्रवार की रात बरामदे में सो रही थी और वह परिवार के साथ कमरे में। देर रात जब उसे मां के चिल्लाने की आवाज आई तो वह उन्हें देखने के लिए कुंडी खोलकर बरामदे में पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि करण नाम का युवक उनकी मां से दुष्कर्म कर चुका था। जब उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाने का प्रयास किया तो आरोपित दीवार फांद कर फरार हो गया।

इससे एक दिन पहले ही जंडियाला गुरु में नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया था। इस आरोप में वहां की पुलिस ने मकबूलपुरा मोहल्ला निवासी वरिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपित ने दुबई पहुंच कर पीड़िता की वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजनी शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया था कि लगभग पांच महीने पहले उनके पड़ोस में मकान का निर्माण करवाया जा रहा था। आरोपित वरिदर सिंह बतौर राजमिस्त्री वहां काम कर रहा था। आरोपित ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और उनके घर आना-जाना शुरू कर दिया। घटना वाले दिन उसके परिवार के सभी सदस्य किसी काम से घर से बाहर थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वरिदर मौका पाकर उनके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। तब आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.