Move to Jagran APP

शादी का झांसा दे होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में छेहरटा के खापड़ खेड़ी गांव निवासी जुगराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 05:02 PM (IST)
शादी का झांसा दे होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
शादी का झांसा दे होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, अमृतसर: रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में छेहरटा के खापड़ खेड़ी गांव निवासी जुगराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित पीड़िता को मंगलवार की दोपहर एक होटल में ले गया और वहां जाकर उसके साथ यह कृत्य किया। सिविल अस्पताल में करवाए गए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

loksabha election banner

पीड़ित लड़की ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात जुगराज सिंह के साथ हुई थी। आरोपित ने उसे बताया था कि वह खापड़खेड़ी गांव में रहता है और छेहरटा में एक शीशे की फैक्ट्री में नौकरी करता है। आरोपित ने उसे पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी करने की बात कही। मंगलवार को आरोपित उसे श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जुगराज ने वहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जब उसने वहां से भाग जाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। घटना के बाद आरोपित होटल छोड़कर फरार हो गया। उसने किसी तरह परिवार के पास पहुंच कर घटना का बारे में जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.