नाबालिगा को कार में अगवा कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
किरयाना की दुकान पर काम करने गई लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस थाना ब्यास ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, अजनाला : किरयाना की दुकान पर काम करने गई लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस थाना ब्यास ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक की पहचान भूपिदर सिंह उर्फ सोना के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी किरयाना की दुकान पर काम करती है। वह दुकान पर चली गई। दोपहर करीब तीन बजे उन्हें वहां से फोन आया कि उनकी लड़की आज काम पर नहीं आई। फिर वह पति के साथ बेटी की तलाश में करियाना दुकान पर पहुंची तो उनकी लड़की वहीं पर मिली। उसने बताया कि युवक भूपिदर उसे जबरदस्ती अपनी कार में अज्ञात स्थान पर ले गया और दुष्कर्म करते हुए जाने से मार देने की धमकी दी। जांच अधिकारी महिला एसआइ सिमरनजीत कौर ने बताया कि युवती का सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में मेडिकल करवा उसके कोर्ट में बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। दो विवाहिताओं को घर से निकाला, तीन पर केस
महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिताओं को घर से निकालने के आरोप में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजिदर नगर निवासी हरसिमरन कौर के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने ब्यूटी एवेन्यू निवासी सरबजीत सिंह, उसके पिता हरजिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी सरबजीत सिंह के साथ हुई थी। आरोपितों ने उसे दहेज नहीं लाने के कारण घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके घर में ही रह रही है। एक अन्य मामले में गोलबाग निवासी निधिका ने बताया कुछ साल पहले उसकी शादी मून एवेन्यू निवासी तरुण अरोड़ा के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही तरुण ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था।