रिटायर्ड फौजी की बीवी मां प्रेमी गहने व नकदी लेकर प्रेमी संग फरार
थाना सदर के गांव जमस्तपुरा निवासी एक बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : थाना सदर के गांव जमस्तपुरा निवासी एक बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। महिला घर से 1.10 लाख नकद और सोने के जेवरात भी साथ ले गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया।
गुरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने बताया कि वह फौज से रिटायर्ड है, उसका दस वर्ष पहले गांव रटौल निवासी मंजीत कौर के साथ विवाह हुआ था। विवाह के नौ वर्ष बाद लड़के ने जन्म लिया। गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के सतपाल सिंह बिल्ला निवासी गांव कैरोंवाल के साथ साढे़ तीन वर्ष से अवैध संबंध हैं। गुरविंदर सिंह ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया, परंतु वह नहीं मानी। रविवार की शाम को चार बजे वह अपने प्रेमी सतपाल सिंह बिल्ला के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर घर से फरार हो गई, गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसने घर के सामान की जांच की तो पता चला कि मंजीत कौर घर से छह तोले सोने के जेवरात, 1.10 हजार नकद साथ ले गई है। एएसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि मंजीत कौर, उसके प्रेमी सतपाल सिंह बिल्ला के अलावा मंजीत कौर बिट्टू पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी नूरदी अड्डा, सरबजीत कौर गोगी पत्नी तेजिंदर सिंह निवासी गांव कैरोंवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।