विवाहिता को घर से निकाला, एनआरआइ पति सहित दो पर केस
महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एनआरआइ पति सहित परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एनआरआइ पति सहित परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
छेहरटा निवासी मीनाक्षी शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी प्रदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी से पहले वह पीआर ले चुकी थी। वह अपने पति को भी कनाडा ले गई। वहां जब पति को पीआर मिली तो उसने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसने विदेश में भी पुलिस को शिकायत की थी। पति ने मारपीट कर उसे इंडिया भेज दिया। जब वह अपने ससुराल जाने लगी तो सास ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और उसे 15 लाख रुपये लाने के लिए परेशान करने लगी। एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि जांच के बाद कनाडा निवासी प्रदीप सिंह और डिफेंस एन्क्लेव निवासी हरजीत कौर (सास) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।