Move to Jagran APP

लड़की के भाई को पसंद नहीं आया दूल्हा, बारात लौटाई

सीमावर्ती गांव में लड़की के भाई ने दूल्हा पसंद न आने पर बारात को लौटा दिया। बारातियों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी खासा में दर्ज करवाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 11:56 PM (IST)
लड़की के भाई को पसंद नहीं आया दूल्हा, बारात लौटाई
लड़की के भाई को पसंद नहीं आया दूल्हा, बारात लौटाई

संवाद सहगोयगी, अटारी: सीमावर्ती गांव में लड़की के भाई ने दूल्हा पसंद न आने पर बारात को लौटा दिया। बारातियों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी खासा में दर्ज करवाई।

loksabha election banner

लड़के के परिवार ने पुलिस थाना घरिडा को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे की सगाई की रस्म 13 महीने पहले हुई थी। लड़की के पिता बीते शनिवार को रीति रिवाज के अनुसार शगुन लगा कर गए। जब लड़के वाले लड़की को शगुन लगाने गए तो लड़की वालों ने शगुन लगाने से मना कर दिया। कहा कि बारात लेकर न आना। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। इसके बावजूद बारात वाले दिन बैंड बाजे वालों को तेजधार हथियार दिखाकर वापस भगा दिया। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया जहां पुलिस लड़की वालों के घर पहुंची। लड़की के माता-पिता शादी के लिए रजामंद थे और लड़की भी ससुराल घर जाने के लिए तैयार थी, लेकिन लड़की के भाई ने कहा कि वह लड़की की डोली नहीं विदा करेंगे। उनका बेटा उन्हें पसंद नहीं है। उसका रंग काला है। एसआइ सुखदेव सिंह ने एक सप्ताह का समय राजीनामा के लिए दिया। दूल्हे की माता ने कहा कि बारात को बैरंग लौटना पड़ रहा है। पुलिस कई घंटे समझाती रही, पर लड़की का भाई नहीं माना।

लगड़ी के भाई ने साफतौर पर कह दिया कि वह किसी भी सूरत में अपनी बहन की शादी उक्त लड़के के साथ नहीं होने देगा। परिवार वालों और पुलिस के मनाने के बावजूद लड़का अपनी जिद पर आ रहा और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस फिल्हाल दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.