सीएए को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें: महाजन
भाजपा की कटरा भाई संत सिंह मंडल इकाई ने पार्टी अध्यक्ष बनने पर सुरेश महाजन को सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 12:56 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा की कटरा भाई संत सिंह मंडल इकाई ने पार्टी अध्यक्ष बनने पर सुरेश महाजन को सम्मानित किया। मंडल के महासचिव संजीव अरोड़ा, बिट्टू ने महाजन को हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर सुरेश महाजन ने मंडल टीम को अपने इलाका में लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में घर-घर पहुंच लोगों को जागरूक करने को कहा।
संजीव अरोड़ा बिट्टू ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे अपनी टीम के साथ लोगों को इस कानून में किए गए संशोधन की सच्चाई बता रहे हैं। इस मौके पर मंडल प्रधान रोमी चोपड़ा तथा अश्विनी चोपड़ा भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें