किसान 24 से 26 तक करेंगे 48 घंटे रेल का चक्का जाम
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने 24 सितंबर से 26 सितंबर तक 48 घंटों के लिए राज्य भर में रोल रोकने का फैसला ले लिया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने 24 सितंबर से 26 सितंबर तक 48 घंटों के लिए राज्य भर में रोल रोकने का फैसला ले लिया है। वही देश की 250 किसान मजदूर जत्थेबंदियों पर आधारित तालमेल संघर्ष कमेटी के आह्वान पर 25 सितंबर को दिए पंजाब बंद के अह्वान को भी सफल बनाने का एलान किया है। 20 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गांव बादल और पटियाला में चल रहे धरने में जत्थे भेजने का भी फैसला लिया है। यह फैसले संगठन की कोर कमेटी की हुई बैठक में लिए गए है।
किसान मजूदर संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू और महासचिव सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि किसान विरोधी ऑर्डिनेंस के खिलाफ किसानों की ओर से लगातार तीखे संघर्ष किए जा रहे है। बावजूद इसके सरकार किसानों की कोई भी सुनवाई नही कर रही है।
बैठक में संगठन के नेता सविदर सिंह चुताला, सुखविदर सिंह सभरा, जसबीर सिंह पिद्दी, गुरबचन सिंह चब्बा, गुरलाल सिंह पंडोरी और हरप्रीत सिंह सिद्धवां आदि भी मौजूद थे।