दुर्गाष्टमी के मौके पर हुआ कंजकपूजन
जागरण संवाददाता, तरनतारन : दुर्गाष्मटी के मौके पर वीरवार को शहर के मंदिरों में भक्तों का जमावड़
जागरण संवाददाता, तरनतारन : दुर्गाष्मटी के मौके पर वीरवार को शहर के मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा रहा। नवरात्रों के उपवास के बाद महिलाओं ने मंदिरों में हलवा पूरी का भोग लगा कर मां भगवती का श्रंगार किया।
छोटी कंजकों द्वारा खेत्री पूजन किया गया। श्री ठाकुर द्वारा मदन मोहन मंदिर के पूजारी पंडित महावीर प्रसाद ने दुर्गाष्टमी का पाठ किया। तरनतारन के विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, विहिप के प्रदेश महामंत्री हरिंदर अग्रवाल, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन चंद्र अग्रवाल, पंजाब कांग्रेस के सचिव जनक राज अरोड़ा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता वर्मा एनएसयूआइ नेता रितिक अरोड़ा, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रजिंदर भंडारी, रामलीला क्लब के अध्यक्ष प्रशोतनम शर्मा के आवास पर कंजक पूजन हुआ।